यहाँ हम राज करते हैं, ज़मीं पर भी दिलों पर भी.
सन्नाटा है क्यूँ बहता किसी के शोर के डर से,
यहाँ ज़हर है क्यूँ फैला, ज़मीं पर भी दिलों पर भी.
न खरोंचों घावों को जो खपली है हुयी सुखी,
वह ज़ख्म गहरे हैं अब भी, ज़मीं पर भी दिलों पर भी
तरक्की के कई रुख हैं, नयी उड़ान भरनी है,
कई अरमां अधूरे हैं, ज़मीं पर भी दिलों पर भी.
No comments:
Post a Comment