Thursday, December 11, 2008

मेरी एक diary है

मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.
मैंने खरीदी नहीं मुझे gift मिली थी,
कुछ लोगों को antiques gift करने का शौक होता है,
तभी 2002 में 1996 की diary दी थी.
मैं तब diary खरीदता नहीं था,
फिज़ूल लगता था, Rs. 20 कर्च करना.
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

मैं उसमें जो लिखता हूँ उसे कवितायें कहता हूँ
अगर शोर गुल को गाना कहा जाता हो
तो कुछ शब्दों को कविता तो कहा ही जा सकता है.
मेरे मन में जो आया मैंने वोह लिखा,
अब लोगों को इसमें मैंने भी चाहिए.
लोगों के पास हो….. तो उन्हें मिलेंगे
मेरे जो थे मैंने वोह लिखे..
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

कुछ चीज़ें जब आती हैं, तो बड़ी ज़ोर से आती है.
उन्हें रोकना इंसानों के लिए मुश्किल होता है.
मुझे कवितायेँ बड़ी ज़ोर से आती हैं,
मैं कैसे रोक लूँ?
मुझे यह सुनानी होती हैं.
मैंने कुछ लोगों को सुननेकी free life time membership बांटी है
मैंने बांटी free थी ..
वहो कीमत आज तक चुका रहे हैं
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

हर कविता के साथ एक कहानी है,
मैंने उसे कभी लिखा नहीं,
शायद कभी लिख नहीं पाया..
शब्दों को मैं वही काम देता हूँ
जो उनके बसका हो
कहानी में कई किरदार हैं,
हर बार मैं उनमें से एक हूँ, यह ज़रूरी नहीं.
कई बार होता भी हूँ.
जब में यह कवितायें पढता हूँ,
मुझे उसकी कहानी याद आती है
और उसके किरदार भी
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

पहले इस diary में कुछ ज्यादा पन्ने थे,
मैंने कुछ फाड़ दिए..
पर उनका कुछ हिस्सा अभी भी ‘binding’ में चिपका है.
असल में मुझे उस कविता की कहानी,
और ख़ास तौर पर उस कहानी के किरदार…
अच्छे नहीं लगते थे..
मैंने सोचा कविता फाड़ने से
कहानी और उसके किरदार भी निकल जायेंगे.
लेकिन वोह आज भी वहीँ है.
अधूरे चिपके पन्नों को देखकर,
अब समझ आता है,.. इसे ‘Binding’ क्यों कहते हैं.
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

इस diary में कई पन्ने हैं,
किसी में कई रंगों की ink है.
किसी पर पिचके फूल के निशान हैं.
कुछ पन्नों पर बूंदों के दाग हैं.
यह दाग मुझसे ही लगे थे.
मैं अक्सर यह diary पढता हूँ.
और कई किरदारों को याद करता हूँ.
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.

मील के पत्थर, सिर्फ़ मंजिल से दूरी बताते हैं,
ध्यान सिर्फ़ आनेवाले मील के पत्थर पर होता है.
गुज़रे हुए हर पत्थर पर कभी ध्यान था.
मेरी diary कई ऐसे पत्थरों की गवाह है.
यह सभी मुझे बड़े भाते हैं,
कभी- कभी में इन्हें ज़िन्दगी भी कहता हूँ.
मेरी एक diary है, वोह मुझे बड़ी प्यारी है.