
अशआर उतर आये फलक से, खुदा का पाक पैघाम लगता है,
आयतें भी लिखी हैं इस अदासे, पढ़ने में कहीं तेरा नाम लगता है.
इत्तिफाकान ही सही, तेरी नज़र हमसे टकराई तो थी,
वोह बेलफ्ज़ किस्सा हमें दास्तान-ए-तमाम लगता है.
हम तो चुप रहते हैं, यह कलम ही कभी कुछ कह देती है,
लिखा हो जो भी तेरे बारे में, लोगों को कलाम लगता है.
खुद के ही गाँव में कौन पूछता है कभी फकीरों को,
तू मुस्कुराकर ही देखले, ज़माने का सलाम लगता है.
वोह इश्क ही क्या, जो मंदिर- मस्जिद देख होता हो,
खुदा इंसानियत सा दिखता है, ना रहीम ना राम लगता है.