Saturday, October 9, 2010

ज़िन्दगी ने कुछ लव्जों को तवज्जो दी है

कुछ लव्जों ने ज़िन्दगी से शिकायत की है,
के ज़िन्दगी ने कुछ लव्जों को तवज्जो दी है.

कुछ लव्ज़ ख़ास समझ आये हैं हमें,
हाँ! ज़िन्दगी ने कुछ लव्जों को तवज्जो दी है.

राहों पे चले थे हम सफ़र के लिए,
सफ़र ने भी किसी मोड को तवज्जो दी है.

हर रंग ख़ूबसूरत होता तो इन्द्रधनुष में होता,
कुदरत ने कुछ रंगों को तवज्जो दी है.

कई लोग टकराए हैं, बड़ी भीड़ है यहाँ,
विभास ने क्या गलत किया, जो कुछ लोगों को तवज्जो दी है.

No comments: