दिलों में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो
तोह जिंदा हो तुम
नज़र में ख़्वाबों की बिजलियाँ लेके चल रहे हो
तोह जिंदा हो तुम
हवा के झोंकों के जैसे आजाद रहना सीखो
तुम एक दरिया के जैसे लहरों में बहना सीखो
हर एक लम्हे से तुम मिलो खोले अपनी बाहें
हर एक पल इक नया सामान देखें यह निगाहें
जो अपनी आँखों में हैरानियाँ लेके चल रहे हो
तोह जिंदा हो तुम
दिलों में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो
तोह जिंदा हो तुम
No comments:
Post a Comment